पंडित जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय नवागढ़ व राधा कृष्ण शिक्षा समिति नवागढ़ के संयुक्त तत्वाधान में गणतंत्र दिवस का आयोजन

-

पंडित जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय व राधा कृष्ण शिक्षा समिति नवागढ़ के संयुक्त तत्वाधान में इस वर्ष 26 जनवरी 2024 गुरुवार के दिन गणतंत्र दिवस के साथ ही बसंत पंचमी भी मनाई जा रही है। गुरुवार होने के कारण बसंत पंचमी का महत्व और भी ज्यादा बढ़ गया। शुभ मुहूर्त और शुभ संयोग में मां सरस्वती की पूजा करने से उनकी कृपा प्राप्त होगी।
महाविद्यालय के संचालक श्री वी.के. अग्रवाल व संचालिका श्रीमती अन्नपूर्णा बंसल जी के उपस्थिति में राधा कृष्ण शिक्षा समिति महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ऋत्विज तिवारी के द्वारा ध्वजारोहण संपन्न हुआ।  साथ ही महाविद्यालय के उप-प्राचार्य सुश्री सिंपल रजक उपस्थित थे। महाविद्यालय परिवार तथा सभी छात्र-छात्राएं प्रातः काल महाविद्यालय परिसर में उपस्थित होकर पूरे हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता सेनानियों को याद करके ध्वज का सम्मान किया।


महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक राजेंद्र कुमार विजयवार के द्वारा मंच-संचालन किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में महाविद्यालय के संचालक द्वारा सभी छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा गया कि 26 जनवरी का दिन भारत के इतिहास में विशेष महत्व रखता है। 26 जनवरी 1950 को ही भारतीय संविधान लागू किया गया था। जिसके पश्चात हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन भारतीय अधिनियम एक्ट को हटा कर भारतीय संविधान को लागू किया गया था। लोकतान्त्रिक प्रणाली के साथ भारतीय संविधान को जोड़ा गया था।
डॉ ऋत्विज तिवारी जी ने अपने संबोधन में कहा कि-गणतंत्र दिवस (Republic Day) देश में जनता के लिए, जनता द्वारा, जनता के शासन की व्यवस्था सुनिश्चित करने वाले पर्व का उत्सव है।

[ays_slider id=1]

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

12वीं पास होने के बाद आप क्या करना चाहते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें 

[avatar]