पंडित जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय नवागढ़ में आज दिनांक 02/12 2022 को संगणक विभाग द्वारा World Computer Literacy Day कार्यक्रम का आयोजन किया गया

-

पंडित जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय नवागढ़ में आज दिनांक 02/12 2022 को संगणक विभाग द्वारा World Computer Literacy Day कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन विभागाध्यक्ष व सहायक प्राध्यापक शिवरात्रि साहू द्वारा किया गया।कंप्यूटर साक्षरता को दुनिया के सबसे कोने-कोने तक ले जाने और विशेष रूप से भारत में बच्चों और महिलाओं के बीच तकनीकी कौशल के उपयोग को प्रोत्साहित करने के लिए कंप्यूटर साक्षरता दिवस की शुरूआत 2001 में की गई थी। मैं उपस्थित महाविद्यालय के उप प्राचार्य सुश्री सिंपल रजक द्वारा बताया गया कि यह दिन विशेष रूप से बच्चों और महिलाओं में तकनीकी कौशल को बढ़ावा देता है, और इसका उद्देश्य उन्हें और अधिक सीखने और कंप्यूटर के उपयोग से अपने काम को आसान बनाने के लिए प्रेरित करना है
कार्यक्रम के प्रारंभ में लैब असिस्टेंट दुर्गेश साहू द्वारा Power point पर प्रेजेंटेशन दिया गया। तथा बताया गया कि कैसे पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन बनाया जाता है। उसके बाद सहायक प्राध्यापक सतीश दास महंत द्वारा इवोल्यूशन आफ कंप्यूटर विषय पर बच्चों को अवगत कराया गया। जिसमें कंप्यूटर के उपयोग के विभिन्न क्षेत्रों को बताया।तत्पश्चात सहायक अध्यापक अनुभव साहू द्वारा World Wide Web विषय पर अपने विचार रखते हुए बच्चों को इंटरनेट से जुड़ी तथ्यो को बताया।
सहायक प्राध्यापक शिवरात्रि साहू द्वारा Network topology विषय पर बच्चों को जानकारी देते हुए Bus topology, Star topology, Ring topology, Mesh topology व Tree topology के लाभ व हानि के बारे में बताया।
इस कार्यक्रम में इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक गण रामलाल पटेल, यशोदा शान्ते, तरुण कुमार टंडन, अखेंद्र कुमार, मनीष साहू, राजेन्द्र विजयवार, स्नेह लता कश्यप, राजनंदनी साहू इत्यादि उपस्थित थे।

 

[ays_slider id=1]

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

12वीं पास होने के बाद आप क्या करना चाहते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें 

[avatar]