पंडित जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय नवागढ़ व राधा कृष्ण शिक्षा समिति नवागढ़ के तत्वाधान में आज दिनांक 26/11/2022 को भारतीय संविधान दिवस मनाया गया।

-

पंडित जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय नवागढ़ व राधा कृष्ण शिक्षा समिति नवागढ़ के तत्वाधान में आज दिनांक 26/11/2022 को भारतीय संविधान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के तैल चित्र पर पुष्पगुच्छ अर्पण कर किया गया।
कार्यक्रम का संचालन सहायक प्राध्यापक राजेंद्र कुमार विजयवार के द्वारा किया गया। जिन्होंने बताया कि भारत का संविधान, भारत का सर्वोच्च विधान है जो संविधान सभा द्वारा 26 नवम्बर 1949 को पारित हुआ तथा 26 जनवरी 1950 से प्रभावी हुआ। यह दिन (26 नवम्बर) भारत के संविधान दिवस के रूप में घोषित किया गया है, जबकि 26 जनवरी का दिन भारत में गणतन्त्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारत के संविधान का मूल आधार भारत सरकार अधिनियम 1935 को माना जाता है। भारत का संविधान विश्व के किसी भी गणतान्त्रिक देश का सबसे लम्बा लिखित संविधान है।
कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राएं जैसे राजा रजक, तानिया, ऋतु, अंजली, नंदनी कुर्रे, रजनी रात्रे, रोशनी खूंटे, नवेल इत्यादि ने भी बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जी को याद करते हुए उनके द्वारा निर्मित संविधान की महत्व व उपयोगिता को बताया।
सहायक प्राध्यापक अखेंद्र कुमार ने बताया कि हम सभी भारतीय एक है। और संविधान हमें जोड़ कर रखता है। सहायक प्राध्यापक भरत कुमार बंजारे ने संविधान के ढांचा के बारे में सभी को अवगत कराया।सहायक प्राध्यापक रामलाल पटेल ने भारत के संविधान उद्देशिका के मूल शब्दो को समझाया।
इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक शिवरात्रि साहू, मनीष साहू, सतीश दास महंत, यशोदा शांते, राजनंदनी साहू, स्नेह लता कश्यप, तरुण टंडन, दुर्गेश साहू इत्यादि उपस्थित थे।

[ays_slider id=1]

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

12वीं पास होने के बाद आप क्या करना चाहते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें 

[avatar]