पं. जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय व राधा कृष्ण शिक्षा समिति नवागढ़ महाविद्यालय के तत्वाधान में आज दिनांक 20/10/2023 को नवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में गरबा नृत्य का आयोजन किया गया।

-

पं. जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय व राधा कृष्ण शिक्षा समिति नवागढ़ महाविद्यालय के तत्वाधान में आज दिनांक 20/10/2023 को नवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में गरबा नृत्य का आयोजन किया गया। जिसने दोनो महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

गरबा गुजरात का प्रसिद्ध लोकनृत्य है। इस नृत्य मे डांडिया का प्रयोग किया जाता है। इस डांडिया को नृत्य करते समय आपस में टकराकर नृत्य किया जता है। गरबा नृत्य के वेशभूषा को ध्यान रखते हुए सभी छात्र-छात्राओं ने डांडियाँ बनाकर संपूर्ण वेशभूषा के साथ नृत्य का प्रदर्शन किया। इस नृत्य मे भाग लेने वाले विद्यार्थी – पूनम केशरवानी, प्रीति कश्यप, मुस्कान पिंजारे, गोवर्धन, गौरव, राजा रजक, भारती संगणक संकाय से, प्रसन्नम, नन्दनी, मुस्कान जायती, हनुमान दास, मनीष, राजेन्द्र, सागर, रिंकी, दुर्गेश नन्दनी, साक्षी इत्यादि विज्ञान संकाय से, दीपक रोहिदास, शिवा दास, नमन, फुलेश्वरी, शीतल कश्यप, रुद्र मांझी, तनिषा साहू, रंजना, प्रिंसी रात्रे,अजय कुमार इत्यादि थे। छात्रों ने अपने नृत्य के द्वारा सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम का संचालन सुश्री रजनी साहू पुस्तकालयाध्यक्ष व शिवरात्रि साहू सहायक प्राध्यापक के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय द्वारा पुरुस्कार वितरण भी किया गया। जिसमे प्रथम पुरुस्कार राशि 3101 रुपए रखा गया जो राधा कृष्ण शिक्षा समिति के बी.एड. छात्र-छात्राओं को प्राप्त हुआ। इसी प्रकार द्वितीय पुरस्कार राशि 2101 रुपए जो कला संकाय के छात्र-छात्राओं ने प्राप्त किया। तथा अंतिम जो तृतीय पुरस्कार 1101 रुपए संगणक संकाय के छात्र-छात्राओ के हिस्से मे प्राप्त हुआ । इस प्रकार सभी छात्र छात्राओं का हौसला हर्ष उल्लास से भरपूर था।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षकगण अखेन्द्र कुमार

,भरत बंजारे, मनीष साहू, मधु साहू राजनन्दनी साहू , स्नेहलता कश्यप सतीष दास महंत, यशोदा शांते, राजेन्द्र विजयवार, रामलाल पटेल, बबीता मधुकर, धनेश्वरी करे’ इत्यादि उपस्थित थे। मुख्य अतिथि के रूप मे श्रीमती अन्नपूर्णा बंसल जी उपस्थित थे। तथा विशिष्ठ अतिथि के रूप में सुश्री सिम्पल रजक (उप-प्राचार्य) व ऋत्विज तिवारी(प्राचार्य) उपस्थित थे। इस तरह कार्यक्रम सफलता पूर्वक पूर्ण हुआ।

[ays_slider id=1]

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

12वीं पास होने के बाद आप क्या करना चाहते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें 

[avatar]