पंडित जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय में आज दिनांक 14/09/2022 को हिंदी दिवस कार्यक्रम मनाया गया।

-

हिंदी दिवस – 14 सितंबर 2022

पंडित जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय में आज दिनांक 14/09/2022 को हिंदी दिवस कार्यक्रम मनाया गया।
इस कार्यक्रम का संचालन सुश्री यशोदा शान्ते (सहायक प्राध्यापक कला संकाय) द्वारा संचालित किया गया।सुश्री यशोदा शान्ते जी द्वारा छात्र छात्राओं को हिंदी भाषा की महत्व व आवश्यकता को बताया गया। तथा हिन्दी हमारी राजभाषा है इसका उपयोग हमें गर्व से करना चाहिए ऐसा कहकर छात्र छात्राओं को मार्गदर्शित किया।
विश्व की प्राचीनतम भाषाओं में से एक हिंदी विश्व में तीसरी सर्वाधिक बोले जाने वाली भाषा है. संविधान सभा में 14 सितंबर 1949 को भारत की आधिकारिक भाषा के रूप में हिंदी को चुना गया था, इसीलिए इस तिथि को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है.

संस्कृत, पाली, प्राकृत के बाद अपभ्रंश होते हुए हिंदी भाषा का उदय हुआ. हिंदी भाषा के विकास क्रम को प्राचीन, मध्यकालीन एवं आधुनिक हिंदी के रूप में बाँटा गया है. हिंदी भाषा को 5 उपभाषाओं में बाँटा गया है, जिसके अंतर्गत हिंदी की 17 बोलियां आती हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित प्राचार्य डॉ. राजेश शर्मा जी ने कहा कि गोरखनाथ, विद्यापति, महाकवि तुलसीदास, संत सूरदास, मीराबाई से लेकर भारतेंदु हरिश्चंद्र, मुंशी प्रेमचंद, मैथिलीशरण गुप्त, सुभद्राकुमारी चौहान, रामधारी सिंह दिनकर जैसे महान कवियों एवं लेखकों ने हिंदी भाषा का ना केवल मान बढ़ाया बल्कि हिंदी भाषा के उत्थान के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया।
कार्यक्रम में भाषण व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर पर नवीन कुमार साहू(बी.ए. प्रथम, द्वितीय स्थान) पर, रजनीश(बी. ए. द्वितीय वर्ष), तृतीय स्थान पर कंचन धीवर(बी.ए. प्रथम वर्ष) प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर नमन कश्यप(बी.ए. प्रथम वर्ष) द्वितीय स्थान पर मनोज कश्यप(बी.ए. द्वितीय वर्ष) व तृतीय स्थान पर करीना कुमारी दिवाकर(बी.ए. प्रथम वर्ष) ने प्राप्त किया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण शिवरात्रि साहू, सतीश दास महंत, राजेंद्र विजयवार, भरत लाल बंजारे, अखेंद्र कुमार, मनीष साहू, मधु साहू, राजनंदनी साहू, तरुण टंडन, रामलाल पटेल उपस्थित हुए।

[ays_slider id=1]

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

12वीं पास होने के बाद आप क्या करना चाहते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें 

[avatar]