जे.एल.एन. व राधाकृष्ण शिक्षा समिति नवागढ़ के संयुक्त तत्वाधान में स्वामी विवेकानंद जयंती का आयोजन-

-

पंडित जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय नवागढ़ व राधा कृष्ण शिक्षा समिति नवागढ़ के संयुक्त तत्वाधान में आज दिनांक 12/01/ 2023 को स्वामी विवेकानंद जी के जन्म दिवस को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय की संचालिका श्रीमती अन्नपूर्णा बंसल जी तथा महाविद्यालय के उप प्राचार्य सुश्री सिंपल रजक जी उपस्थित थे।कार्यक्रम का प्रारंभ महाविद्यालय की संचालिका व उप प्राचार्य जी के द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
मंच संचालन सहायक प्राध्यापक श्री राजेंद्र कुमार विजयवार तथा सुश्री रजनी साहू के द्वारा किया गया। छात्र-छात्राओं को बताया गया कि हर साल 12 जनवरी को पूरे भारत में बड़े उत्साह और खुशी के साथ राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है। इसे आधुनिक भारत के निर्माता स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस को याद करने के लिये मनाया जाता है। राष्ट्रीय युवा दिवस के रुप में स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस को मनाने के लिये वर्ष 1984 में भारतीय सरकार द्वारा इसे पहली बार घोषित किया गया था। तब से पूरे देश भर में राष्ट्रीय युवा दिवस के रुप में इसे मनाने की शुरुआत हुई।
कार्यक्रम में वाद-विवाद तथा निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसका विषय ” वर्तमान समय में युवाओं के लिए मोबाइल क्रांति या अभिशाप ” था। जिसमें महाविद्यालय के सभी विभाग को दो भागों(पक्ष,विपक्ष) में विभाजित कर वाद-विवाद शुरुआत किया गया। वाद विवाद में भाग लेने वाले विद्यार्थी कला संकाय से रुद्र सिंह मांझी, कंचन धीवर, फुलेश्वरी, शिवा, विज्ञान संकाय से प्रसन्नम, पारस मणि,अनीता, योगेश संगणक विभाग से पूनम केसरवानी, रिया सिंह, सूर्य प्रताप, गौरव कुमार, संतोष कुमार शिक्षा विभाग से हरिनारायण आदित्य, रजनी रात्रे, नवेल पंकज, युवराज मिश्रा, शुभम कश्यप ने भाग लिया। सभी ने अपने अपने पक्ष को रखा।जिसमें विषय के पक्ष में प्रसन्नम तथा विषय के विपक्ष में हरिनारायण आदित्य प्रथम स्थान प्राप्त किया।
निबंध का विषय ” भारत में युवाओं का महत्व ” में भाग लेने वाले विद्यार्थी पूनम केसरवानी, अनीता, सूर्यप्रताप, पारस मणि ने भाग लिया। जिसमें अनीता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त शिक्षकगण राजेंद्र कुमार विजयवार, शिवरात्रि साहू, अखेंद्र कुमार जांगड़े, तरुण कुमार टंडन, यशोदा शांते, भरत लाल बंजारे, सतीश दास महंत, स्नेह लता कश्यप, राजनंदिनी साहू, मनीष साहू, अनुभव साहू, बबीता मधुकर, रागिनी कुर्रे, धनेश्वरी कुर्रे इत्यादि उपस्थित थे।
इस प्रकार कार्यक्रम का समापन सफलतापूर्वक हुआ।

[ays_slider id=1]

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

12वीं पास होने के बाद आप क्या करना चाहते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें 

[avatar]