पं. जे.एल.एन. एवं आर .के. एस. एस. महाविद्यालय नवागढ़ में “राष्ट्रीय खेल दिवस” पर विभिन्न खेलों का किया गया आयोजन

-

पंडित जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय एवं राधाकृष्ण शिक्षा समिति के संयुक्त तत्वाधान में मेजर ध्यानचंद जी के जन्मदिन पर “राष्ट्रीय खेल दिवस” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।हॉकी के महान जादूगर मेजर ध्यानचंद का जन्म 29 अगस्त 1905 को इलाहाबाद में हुआ , उन्होंने अपने खेल से भारत को एक अलग मुकाम पर ले गए । इसलिए महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद जी के जन्मदिन को भारत “राष्ट्रीय खेल दिवस” के रूप में मनाता है। आज दिनांक 29/08/2022 को महाविद्यालय प्रांगण में खो-खो, कबड्डी, कैरम एवं शतरंज आदि खेलों का आयोजन किया गया ।इन खेल कार्यक्रमों का उद्घाटन पंडित जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय एवं राधाकृष्ण शिक्षा समिति के संचालक श्री विनोद कुमार अग्रवाल एवं श्रीमती अन्नपूर्णा अग्रवाल द्वारा रिबन काटकर किया गया।

राधा कृष्ण शिक्षा समिति के संचालक श्री विनोद कुमार अग्रवाल ने कहा खेल दिवस का मु

ख्य उद्देश्य खेल भावना को बढ़ावा देना है। पंडित जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय के संचालिका श्रीमती अन्नपूर्णा अग्रवाल जी ने कहा राष्ट्रीय खेल दिवस युवाओं को विभिन्न खेलों में अपना कैरियर बनाने के लिए प्रोत्साहित करता है। राधाकृष्ण शिक्षा समिति के प्राचार्य डॉ. ऋत्विक तिवारी ने कहा कि खेल हमारे शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए बहुत जरूरी है। पंडित जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेश शर्मा ने कहा कि मेजर ध्यानचंद ने 1928 से 1956 तक हॉकी खेला इन वर्षों को भारतीय हॉकी का स्वर्ण युग कहा जाता है, क्योंकि भारत छह ओलंपिक खेलो में लगातार स्वर्ण पदक जीता था।
“राष्ट्रीय खेल दिवस” पर विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया ।
कबड्डी प्रतियोगिता बालक वर्ग –

बी.एस.सी.सेकंड ईयर तथा बी.सी.ए सेकंड ईयर के साथ फाइनल मैच खेला गया ,जिसमें बीएससी सेकंड ईयर विजेता रही,विजेता टीम के खिलाडिय़ों में पारसमणि कश्यप, धनंजय कश्यप ,राजकुमार ,महेश्वर, अर्जुन ,रितेश ,आनंद ,रजनीश एवं उपविजेता टीम के के खिलाड़ी राजेंद्र कुमार ,राहुल ,मनीष ,राजेश,गुलशन साहू, कृष्णचंद, चेतेश्वर साहू ,सतीश

बालिका वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता- बीएससी फर्स्ट ईयर एवं बी.एड.फाइनल ईयर के विरुद्ध खेला गया, जिसमें बीएससी फर्स्ट ईयर विजेता रही, विजेता टीम के खिलाड़ी अंजलि साहू, संध्या साहू, रागिनी साहू ,सुधा साहू ,रोमा यादव ,उषा बारले ,शशि ऑग्रे ,उपविजेता टीम के खिलाड़ी हेमलता सोनवानी, विजयलक्ष्मी, नंदिनी, अंकिता साहू, हेमलता साहू ,ईश्वरी ,रेशमा खुटे।
कैरम प्रतियोगिता –
प्रथम स्थान रवि पटेल बी.ए. फर्स्ट ईयर, द्वितीय स्थान नमन कश्यप बी.ए.फर्स्ट ईयर, तृतीय स्थान जयप्रकाश बी.सी.ए फर्स्ट ईयर।
शतरंज प्रतियोगिता-
प्रथम स्थान मानस आदित्य बी.ए. फर्स्ट ईयर, द्वितीय स्थान सतीश बंजारे बी.एड. फाइनल ईयर
खो-खो प्रतियोगिता( बालिका वर्ग)- प्रथम स्थान- बी.एस.सी.सेकंड ईयर संजना, सरला , तुलेस्वरी, रामप्यारी ,मेघा ,पूजा ,राजेश्वरी, चैतन्या,संध्या ,शीतल, द्वितीय स्थान बी.एड.फाइनल ईयर- हेमलता साहू ,हेमलता सोनवानी, शशि ,अंकिता साहू, रेशमा ,सुशीला बिंदेश्वरी ,नंदिनी एवं प्रिया।
इस कार्यक्रम का सफल संचालन में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण सतीश महंत ,शिवरात्रि साहू ,रजनी साहू ,बबीता मधुकर, मधु साहू ,राजेंद्र विजयवार, अखिलेंद्र खेल प्रभारी भरत बंजारे एवं समस्त छात्र -छात्राओं का विशेष योगदान रहा।

[ays_slider id=1]

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

12वीं पास होने के बाद आप क्या करना चाहते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें 

[avatar]